1566 पटवारियों को मिला नियुक्ति पत्र, विवादित चयनित पटवारियों को आमंत्रण नहीं

1566 पटवारियों को मिला नियुक्ति पत्र, विवादित चयनित पटवारियों को आमंत्रण नहीं
इस लेख में हम 1566 पटवारियों को मिला नियुक्ति पत्र, विवादित चयनित पटवारियों को आमंत्रण नहीं के बारे में बात करने जा रहे हैं । अगर आपको कोई अन्य समस्या है तो नीचे कमेंट करें।

[ad_1]

मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा: एक लंबे समय के इंतजार के बाद प्रदेश के पटवारियों के लिए अब अच्छी खबर निकल कर आई है। बता दें आज 5 मार्च मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिया है। आज 5 मार्च मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के 1566 पटवारियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे जिनमें प्रदेश के कुल 18 जिलों के चयनित पटवारियों को ही आमंत्रण भेजे गए हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज प्रदेश के 1566 चयनित पटवारियों को एक लंबे समय के इंतजार के बाद नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। वहीं इन सब के बीच एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि प्रदेश के मुरैना, भिंड और ग्वालियर जैसे जिलों के चयनित पटवारियों को आज नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के लिए आमंत्रण नहीं भेजे गए क्योंकि राज्य सरकार के नेतृत्व से यह वही जिले हैं जहां पर पटवारियों के चयन को लेकर विवाद हुआ।

पटवारियों को आज मिला नियुक्ति पत्र 

मध्य प्रदेश के चयनित 18 जिलों के 1566 पटवारियों को लगभग 8 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है। बता दें CM मोहन यादव द्वारा सांकेतिक तौर पर कुछ ही पटवारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे, बाकी चयनित पटवारियों को उनके नियुक्ति पत्र ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। मोहन सरकार द्वारा प्रदेश के 18 जिलों के 1566 पटवारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे, वहीं प्रदेश के विवादित जिलों के पटवारी को CM मोहन यादव नियुक्ति पत्र नहीं देंगे विभाग द्वारा उनको आमंत्रण नहीं भेजे गए हैं। 

मोहन यादव ने दिया 18 जिलों के 1566 पटवारियों को नियुक्ति पत्र 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कुल 18 जिलों के चयनित 1566 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे जिनमें प्रदेश के इन जिलों के इतने पटवारी शामिल किया गया –

भोपाल के 160 पटवारी, सीहोर के 80 पटवारी, इंदौर के 147 पटवारी, विदिशा के 74 पटवारी, धार के 171 पटवारी, रायसेन के 71 पटवार, सीहोर के 80 पटवारी, राजगढ़ के 82 पटवारी, बैतूल के 100 पटवारी, उज्जैन के 89 पटवारी, नर्मदापुरम के 93 पटवारी, हरदा के 21 पटवारी, देवास के 73 पटवारी, आगर-मालवा के 18 पटवारी, दमोह के 68 पटवारी, शाजापुर के 91 पटवारी, अशोक नगर के 47 पटवारी, सागर के 144 पटवारी और गुना के 77 पटवारी। 

यह भी पढ़ें – MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने दिए निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा

21 विभागों के चयनित 8620 अभ्यर्थियों को भी मिला नियुक्ति पत्र 

मध्य प्रदेश के चयनित 1566 पटवारियों सहित प्रदेश के 21 विभागों के 8620 चयनित अभ्यार्थियों को भी आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया राज्य के इन 21 विभागों के 8620 चयनितों को नियुक्ति पत्र सौंप जाएंगे जिनमें: 

राजस्व विभाग सहित लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग, पशुपालन और डेयरी विभाग, आयुष सुकक्षम लघु और मध्य उद्यम विभाग, किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग, महिला और बाल विकास विभाग, नगरीय विकास और आवास विभाग, श्रम विभाग, भोपाल गैस त्रासदी विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, जनसंपर्क और वाणिज्य कर विभाग, तकनीकी शिक्षा कौशल विभाग और जनजातीय कार्य विभाग को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। 

विवादित चयनित पटवारियों को आमंत्रण नहीं  

मध्य प्रदेश के 18 चयनित जिलों के 1566 पटवारियों को आमंत्रण भेजे गए जबकि वहीं भिंड, मुरैना और ग्वालियर के चयनित पटवारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए आमंत्रण नहीं भेजे गए हैं। बता दें यह वही जिले हैं जहां चयन को लेकर विवाद सबसे ज्यादा उठे हैं। 

यह भी पढ़ें – 7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 4% DA वृद्धि का लाभ, इन 10 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

[ad_2]
नोट :- यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं…

निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से हमने आपको 1566 पटवारियों को मिला नियुक्ति पत्र, विवादित चयनित पटवारियों को आमंत्रण नहीं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है । यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हमसे संपर्क करें हम आवश्यकतानुसार आपकी समस्या का समाधान करेंगे।