शिवराज सिंह चौहान ने दिया स्तीफा, डॉ. मोहन यादव बने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने दिया स्तीफा, डॉ. मोहन यादव बने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री
इस लेख में हम शिवराज सिंह चौहान ने दिया स्तीफा, डॉ. मोहन यादव बने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं । अगर आपको कोई अन्य समस्या है तो नीचे कमेंट करें।

[ad_1]

CM Mohan Yadav: नमस्कार दोस्तों भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है, मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे इस ऐलान के तुरंत बाद शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से स्तीफा भी दे दिया है। आपको बता दें कि मोहन यादव विधानसभा चुनाव 2023 में उज्जैन दक्षिण चुनाव जीता था जिसके बाद अब उन्हें MP के CM पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

मोहन यादव बने MP के नए CM

जिस पल का लोगों का इंतजार था आखिर वह आ ही गया जहाँ मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव को चुना गया है जबकि लगातार ख़बरें यह आ रही थी कि शिवराज सिंह चौहान ही फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं या फिर प्रहलाद सिंह पटेल का नाम सामने आ रहा था परन्तु यहाँ पर अब मोहन यादव को नए CM के लिए चुना गया है। 

बता दें कि MP विधानसभा चुनाव 2023 में मोहन यादव ने दक्षिण विधानसभा सीट से चेतन प्रेमनारायण यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत हासिल की जिसके चलते इस बार वो तीसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे। इससे पहले वो शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

मध्यप्रदेश में यादव समाज से बने दूसरे बड़े नेता 

मोहन यादव OBC वर्ग से आते हैं ऐसा दूसरी बार हुआ जब मध्य प्रदेश में दूसरी बार यादव समाज से कोई मुख्यमंत्री बना है। डॉ. मोहन यादव से पहले बाबू लाल गौर भी यादव समाज से आने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। इसके अलावा जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया गया है।

सीएम मोहन यादव अपना पद हासिल करने के बाद कहा, “मैं पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूं। मैं आप सभी मध्यप्रदेश वासियों और केंद्रीय मंत्रियों को धन्यवाद देता हूं। आपके प्यार और समर्थन से मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करूंगा। ”

मोहन यादव को नए CM के पद पर चुने जाने के फैसले से आप कितने खुश हैं आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

इसे भी पढ़ें – लाड़ली बहनों को लखपति बहना योजना में किया जाएगा शामिल, हर साल मिलेंगे 1 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन

[ad_2]
नोट :- यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं…

निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से हमने आपको शिवराज सिंह चौहान ने दिया स्तीफा, डॉ. मोहन यादव बने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है । यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हमसे संपर्क करें हम आवश्यकतानुसार आपकी समस्या का समाधान करेंगे।