मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस कर्मियों के लिए सुनाई बड़ी खुशखबरी

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस कर्मियों के लिए सुनाई बड़ी खुशखबरी
इस लेख में हम मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस कर्मियों के लिए सुनाई बड़ी खुशखबरी के बारे में बात करने जा रहे हैं । अगर आपको कोई अन्य समस्या है तो नीचे कमेंट करें।

[ad_1]

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस विभाग के लिए खुशखबरी का ऐलान किया है। जिसके तहत अब पुलिस विभाग के कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों के प्रमोशन काफी समय से रुके हुए थे। अब उनको जल्द ही स्टार मिलेंगे। एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी ने आदेश जारी किया है कि अब लंबित चल रहे प्रमोशन को जल्द ही कर्मचारियों को दिया जाएगा।

लंबित चल रहे प्रमोशन को लेकर आदेश

मध्य प्रदेश के नए मुखिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पुलिस विभाग के मुखिया पुलिस महानिदेशक जीपी सुधीर सक्सेना को बताया है कि पुलिस विभाग के लंबित प्रमोशन के आदेश के जारी करें। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को पुलिस विभाग के अधिकारियों की उज्जैन में समीक्षा की। इस बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।

कर्मचारियों के कंधे पर बढ़ेंगे स्टार

मध्य प्रदेश में अब पुलिसकर्मियों के कंधों पर बढ़ेंगे स्टार इसके लिए सीएम ने जल्द आदेश जारी करने का फैसला सुनाया है। जो कर्मचारी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि उनका प्रमोशन कब होगा। अब उनके लिए या एक राहत भरी खबर है।

मध्य प्रदेश में ऐसे हजारों पुलिसकर्मी हैं, जिनके प्रमोशन कई वर्षों से रुके हुए हैं। पिछली सरकार में पुलिसकर्मियों को कार्यवाहक का पद देते हुए प्रमोशन दिए गए थे, लेकिन बीच में ही ये प्रक्रिया रोक दी गई थी। ऐसे में अब पुलिस कर्मचारियों को कंधे में स्टार बढ़ाने की पूरी उम्मीद नजर आने लगी है।

सूची बस मोहर लगाने के लिए तैयार है

बता दे कि अब मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों के प्रमोशन को लेकर सूची जारी कर दी गई है। ताकि जिन अधिकारियों की लंबी चल रही प्रमोशन को लेकर दिक्कतें हो रही थी। अब जल्द ही उनके कंधों पर स्टार बढ़ाते दिखाई देंगे। इसके लिए सीएम ने राहत भरी खबर दी है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के प्रमोशन की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है। अब मुख्यमंत्री के आदेश हो गए हैं। इसलिए अब सूची पर मोहर लगाना बाकी है। मोहर लगाने के बाद यह सूची एक-दो दिन में जारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का इंतजार, कर्मचारी संघ ने सीएम यादव और मुख्य सचिव को लिखा पत्र

उज्जैन में पहली कैबिनेट की बैठक होगी

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उज्जैन के महत्व को बताते हुए कहा कि कैबिनेट का गठन होने के बाद पहले पूर्ण कैबिनेट की बैठक मकर संक्रांति के अवसर पर उज्जैन में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मकर संक्रांति पर सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर बढ़ता है तो उज्जैन से ही सूर्य उत्तरायण की ओर तिल तिल बढ़ते जाता है, इसलिए इस बार बैठक उज्जैन में की जाएगी।

[ad_2]
नोट :- यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं…

निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से हमने आपको मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस कर्मियों के लिए सुनाई बड़ी खुशखबरी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है । यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हमसे संपर्क करें हम आवश्यकतानुसार आपकी समस्या का समाधान करेंगे।