भारत सरकार ने अनिवार्य किया जन्म प्रमाण पत्र, आज ही इस तरह घर बैठे बनाएं यह दस्तावेज  

भारत सरकार ने अनिवार्य किया जन्म प्रमाण पत्र, आज ही इस तरह घर बैठे बनाएं यह दस्तावेज  
इस लेख में हम भारत सरकार ने अनिवार्य किया जन्म प्रमाण पत्र, आज ही इस तरह घर बैठे बनाएं यह दस्तावेज   के बारे में बात करने जा रहे हैं । अगर आपको कोई अन्य समस्या है तो नीचे कमेंट करें।

[ad_1]

जन्म प्रमाण पत्र को अब तक आप और हम जैसे आम नागरिक कोई  महत्व नहीं देते थे, यही कारण है कि देश के लगभग 50 से 60 फीसदी लोगों के पास उनके जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। इसलिए आज हम आपको जो खबर बताने वाले हैं वह शायद आपके लिए अच्छी साबित नहीं हो पर हम आपको उस समस्या से निकलने के उपाय भी बताएंगे। तो आपको बता दें कि भारत सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र को भी अब अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची में शामिल कर लिया है। 

अब नागरिक किसी भी जरूरी स्थान पर जन्म के प्रमाण स्वरूप आधार कार्ड या अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल नहीं कर सकते, उन्हें जन्मतिथि प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र को ही दिखाना होगा। तो आपको घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आप किस प्रकार ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। 

जन्म प्रमाण पत्र बनवाना हुआ अनिवार्य  

आमतौर पर जन्म प्रमाण पत्र किसी भी बच्चों के जन्म के 21 दिनों बाद शिशु के माता-पिता द्वारा बनवाया जाता है, पर कई लोग ऐसे रहे जिन्होंने जन्म प्रमाण पत्र को प्राथमिकता ना देते हुए इसको नहीं बनवाया, लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा जन्म प्रमाण पत्र को महत्वपूर्ण दस्तावेज घोषित कर दिया गया है। अब प्रत्येक नागरिक को किसी भी सरकारी या निजी सुविधा का लाभ प्राप्त करने के की स्थिति में जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में नागरिक को जन्म प्रमाण पत्र दिखाना होगा। 

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

माता-पिता का आधार कार्ड, माता-पिता का पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट फोटो।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया 

स्टेप 1 – सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं  

जन्म प्रमाण पत्र में आवेदन करने के लिए आपको सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की ऑफिशल वेबसाइट https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/login पर जाना होगा। 

स्टेप 2 – General Public Signup का विकल्प चुने  

आप वेबसाइट को होम पेज पर आपको यूजर लॉगिन पर क्लिक करते हुए लोग लॉगिन करके General Public Signup का विकल्प चुनना होगा। 

स्टेप 3 – पर्सनल जानकारी दर्ज करें  

अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा जिसमें आपसे आपकी पर्सनल जानकारी मांगी जाएगी जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य, जिला, गांव आदि। 

स्टेप 4 – रजिस्टर करके आवेदन फार्म प्राप्त करें 

पर्सनल डिटेल्स देने के बाद आप रजिस्टर पर क्लिक करके रजिस्टर करें और यूजर आईडी, पासवर्ड प्राप्त करें। इसके बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन फार्म प्राप्त होगा। 

स्टेप 5 – फॉर्म भर के सबमिट करें 

अब जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक भरें और सबमिट पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट करें।

इसे भी पढ़ें –  मध्य प्रदेश उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग भर्ती 2024, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन घर बैठे बनाए जन्म प्रमाण पत्र 

आज से कुछ सालों पहले तक जब किसी को जन्म प्रमाण पत्र बनवाना होता था तो उसको अस्पताल और सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाना पढ़ते थे, पर अब इस बदलते जमाने में आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी अस्पताल या कार्यालय में जाकर समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही आसानी से जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं। 

[ad_2]
नोट :- यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं…

निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से हमने आपको भारत सरकार ने अनिवार्य किया जन्म प्रमाण पत्र, आज ही इस तरह घर बैठे बनाएं यह दस्तावेज   से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है । यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हमसे संपर्क करें हम आवश्यकतानुसार आपकी समस्या का समाधान करेंगे।