दिल्ली राजपथ पर दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक, 26 जनवरी को मिलेगी महिलाओं को खुशखबरी

दिल्ली राजपथ पर दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक, 26 जनवरी को मिलेगी महिलाओं को खुशखबरी
इस लेख में हम दिल्ली राजपथ पर दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक, 26 जनवरी को मिलेगी महिलाओं को खुशखबरी के बारे में बात करने जा रहे हैं । अगर आपको कोई अन्य समस्या है तो नीचे कमेंट करें।

[ad_1]

इस बार 75वे गणतंत्र दिवस की परेड बहुत ही खास होने वाली है क्योंकि इस बार दिल्ली लाल परेड ग्राउंड में मध्य प्रदेश की महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई देगी। रक्षा सचिव गिरिधर अरमान ने बताया कि वैसे तो सभी राज्य अपने किए गए कामों को झांकी में प्रदर्शित करना चाहते हैं लेकिन एक साथ सभी की झांकियों को प्रदर्शित करना संभव नहीं, इसलिए यह किया गया है कि प्रत्येक राज्य को हर 3 साल में एक बार मौका दिया जाएगा अपने राज्य के कामों को पूरे देश के समक्ष दिखाने का। 

इस बार दिल्ली लाल परेड ग्राउंड में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार को मौका मिला है पूरे देश के सामने अपने राज्य के किए गए कामों को झांकी के रूप में प्रदर्शित करने का। दिल्ली के कर्तव्य पथ (राजपथ) पर मध्य प्रदेश की झांकी में प्रदेश की समृद्धि और महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिलेगी। 

विकास का मूल मंत्र –  आत्मनिर्भर नई 

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मध्य प्रदेश की तरफ से समृद्धि और महिला सशक्तिकरण की झांकी प्रदर्शित होगी, जिसका विषय “विकास का मूल मंत्र –  आत्म निर्भर नारी” रहेगा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन मध्य प्रदेश की यह झांकी संपूर्ण देश में राज्य की शोभा बढ़ाती नजर आएगी। महिला सशक्तिकरण मध्य प्रदेश की इस झांकी में प्रदेश की समृद्धि संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन किया जाएगा।  

इसके साथ ही बता दें कि राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में अन्य सभी राज्यों की झांकियों के प्रेस प्रीव्यू में मध्य प्रदेश की झांकी की कला और संस्कृति का मनमोहक संगम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रहा है।  

फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी मिग बायसन लड़ाकू विमान से दिखेंगी 

26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस पर दिल्ली राजपथ पर मध्य प्रदेश की महिला सशक्तिकरण की झांकी में भारतीय वायु सेना की प्रथम महिला फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी जो कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले से आती है, वह मिग बाइसन लड़ाकू विमान के साथ झांकी के आगे हिस्से में प्रदेश की शोभा बढाती दिखाई देंगी 

वही झांकी के मध्य भाग में महिला कलाकार मटके पर चित्रकारी का अनोखा प्रदर्शन करेंगी, साथ ही आत्मनिर्भर महिलाएं माहेश्वरी और बाघ प्रिंट साड़ियों के विक्रय के लिए प्रदर्शन करेंगी। यही नहीं झांकी के पिछले भाग में मिलेट्स वूमेन ऑफ इंडिया के बैनर के नीचे श्री अन्न की झलक भी देखने को मिलेगी। 

प्रदेश की महिलाओं की उन्नति को दर्शाना  

मध्य प्रदेश की ओर से दिल्ली राजपथ पर प्रदर्शित होने वाली झांकी में प्रदेश की महिलाओं की उन्नति को बखूबी दर्शाया है। मध्य प्रदेश की महिलाएं आधुनिक सेवा क्षेत्र, लघु उद्योग और पारंपरिक क्षेत्र में पुरुषों के बराबरी कर रहीं और कहीं पर तो उनसे भी ऊपर प्रगति कर रही है।

इसे भी पढ़ें –  राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए क्या हैं नियम, कितना देना होगा शुल्क

इन सभी विषयों को झांकी में दर्शाया गया है। प्रदेश की नारियाँ घर-गृहस्थी से निकलकर खेत-खलियान से लेकर एअर फोर्स तक सशक्त हो रहीं और आत्मनिर्भर बन रही है, जिसका अनोखा संगम झांकी में देशवासियों को देखने को मिलेगा। 

[ad_2]
नोट :- यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं…

निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से हमने आपको दिल्ली राजपथ पर दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक, 26 जनवरी को मिलेगी महिलाओं को खुशखबरी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है । यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हमसे संपर्क करें हम आवश्यकतानुसार आपकी समस्या का समाधान करेंगे।