जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) ऑनलाइन कैसे बनाएं

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) ऑनलाइन कैसे बनाएं
इस लेख में हम जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) ऑनलाइन कैसे बनाएं के बारे में बात करने जा रहे हैं । अगर आपको कोई अन्य समस्या है तो नीचे कमेंट करें।

[ad_1]

Birth Certificate: जन्म प्रमाण पत्र आज के समय में बहुत ही जरूरी दस्तावेज़ है। क्या आप भी अपना और अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन घर बैठे बनाना चाहते है। आज के इस लेख में आपको ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने जानकारी मिलेगी, जिसकी मदद से आप भी जन्म प्रमाण पत्र  बना पाएंगे। 

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज जैसे बच्चे के जन्म का स्थान, हॉस्पिटल का नाम, तारीख, हॉस्पिटल डिस्चार्ज पेपर माता पिता का नाम ये सभी दस्तावेज आपके पास होने चाहिए। यदि अपने जन्म प्रमाण पत्र जन्म के 21 दिन के अंदर नहीं बनाया है तो आपको NOC  भी बनवानी पड़ सकती है और late fee ( जुर्माना ) भी देना पद सकता है।  

विषय  Detail
जन्म प्रमाण पत्र Apply
आवेदन प्रक्रिया  Online/Offline
शुल्क Free
पोर्टल का नाम Birth & Death Registration
Official website Click here

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1.  आधार कार्ड
  2.  अस्पताल के डिस्चार्ज पेपर
  3.  जगह का नाम
  4.  हॉस्पिटल का नाम
  5.  माता पिता का नाम
  6.  माता पिता का आधार कार्ड
  7.  फैमिली आईडी

घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये 

यदि आप हरियाणा में रहते हैं तो हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनाना बहुत ही आसान है। आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए नीचे हमने स्टेप बाय स्टेप फोटो के जरिए बताया है।  कि कैसे आप घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। आपको बता दें कि हर किसी राज्य में ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने का तरीका और उसकी वेबसाइट अलग होती है। 

Step – 1

 सबसे पहले आपको जन्म प्रमाण पत्र की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर अपने आप को रजिस्टर करना होगा।

 रजिस्टर करने के बाद आपके लॉगिन आईडी पासवर्ड मिल जाएगा उसके बाद आप अंदर पोर्टल में कोई भी सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यदि आपको अपना जन्म प्रमाण पत्र बनाना है तो आपको इस वेबसाइट पर रजिस्टर करना अनिवार्य है इसके पश्चात ही आप किसी भी सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।

Step – 2

Log in करने के बाद आपके सामने यह पेज खुलेगा  जैसा कि आप लेफ्ट हैंड साइड पर देख सकते हो apply for service  का ऑप्शन दिया गया है उसे पर आपको क्लिक करना है।

 इसके बाद आपके सामने  बहुत सारे ऑप्शन आ जाएंगे जहां से आप किसी भी सर्विस के लिए अप्लाई कर सकते हो।

 जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई करने के लिए आप सर्च बॉक्स में Birth लिख सकते हो और आपके सामने जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई करने के लिए ऑप्शन आ जाएगा।

 जन्म प्रमाण पत्र वाले विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपसे आपका फैमिली आईडी नंबर मांगा जाएगा।

Note :- आपको बता दें कि यदि आप हरियाणा में रहते हैं तो आपके पास फैमिली आईडी होना अनिवार्य है तभी आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

 I have Family id  पर क्लिक करने के बाद आपके पास फैमिली आईडी नंबर डालने का ऑप्शन मिल जाएगा।

 फैमिली आईडी डालने के बाद आपको Click here to fetch family data  पर क्लिक करना होगा  उसके बाद फैमिली के सभी सदस्यों का डाटा आपके सामने आ जाएगा।

 उसमें से किसी भी सदस्य को सेलेक्ट कर लेना है और फिर Send OTP  बटन से क्लिक करके ओटीपी के द्वारा वेरीफाई करना है।

 अंत में कोड डालने के बाद आपको submit button  पर क्लिक कर देना है।

Step – 3 

Submit बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुलेगा। जिसमें आपको Birth Registration से संबंधित सभी जानकारी भरनी होगी।

आपको सभी डिटेल सही तरीके से भरनी है, यदि आपका जन्म या आपके बच्चे का जन्म घर पर हुआ है। तो आपको Domiciliary Select करना है या हॉस्पिटल में हुआ है तो Institutional Select करना है।

 बच्चों की सभी जानकारी भरने के बाद आपके बच्चे के माता-पिता का नाम और  उनका स्थाई पता  वह मोबाइल नंबर डालना होगा।

सभी डिटेल भरने के बाद आपको ओटीपी डालकर सबमिट कर देना है। उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको कोई एक दस्तावेज अपलोड करना होगा।

 दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको Save Annexure बटन पर क्लिक कर देना है, और आगे बढ़ जाना है। इसके बाद आपके सामने एक पेमेंट का पेज खुलेगा, जिसमें आपको ₹50 की सरकारी पेमेंट करनी होगी।

 पेमेंट करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन succsessful हो जाएगा और 15 से 20 दिन में आपका जन्म प्रमाण पत्र बनाकर तैयार हो जाएगा।

Birth Certificate ऑफलाइन कैसे बनाएं

ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले नगर निगम/ या नगर पालिका कार्यालय जाना होगा। और वहां से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के सभी तरीके को पता करना होगा। नगर निगम में आपको जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का एक अलग से ऑफिस मिलेगा।

जहां आपको फॉर्म मिलेगा फार्म में लगने वाले सभी दस्तावेजआपको इकट्ठे करने होंगे और फॉर्म भरने के बाद नगर निगम में जमा करवाना होगा। फार्म जमा करने के 15 दिन बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बनाकर तैयार हो जाएगा।

निष्कर्ष

उम्मीद है कि आपके घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनाने का तरीका पता चल गया होगा यदि आप हरियाणा में रहते हैं तो आप 100% घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। किसी दूसरे राज्य से अगर आप घर बैठे ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं। तो आपको अपने राज्य की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर इसी तरीके से रजिस्ट्रेशन करके जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

The post जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) ऑनलाइन कैसे बनाएं appeared first on सरकारी योजना .

[ad_2]
नोट :- यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं…

निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से हमने आपको जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) ऑनलाइन कैसे बनाएं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है । यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हमसे संपर्क करें हम आवश्यकतानुसार आपकी समस्या का समाधान करेंगे।